{"_id":"6841e8f417f34dcd3b0e5457","slug":"fever-spread-in-the-village-red-rash-appeared-on-the-body-sitapur-news-c-102-1-slko1053-133831-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांव में फैला बुखार, शरीर पर निकले लाल दाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांव में फैला बुखार, शरीर पर निकले लाल दाने
Fri, 06 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर(सीतापुर)। पहला ब्लॉक के बजेहरा गांव में एक ही परिवार के चार लोग बुखार से परेशान हैं। इनके शरीर पर लाल दाने निकल आए हैं। साथ ही तेज बुखार आ रहा है। गांव में कई अन्य लोग भी इसी तरह की परेशानी से ग्रसित हैं। परेशान लोग झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं।
दो दिन से बजेहरा के राम मोहन मिश्र (37), प्रहलाद मिश्र (13), रामरानी (33) व स्वेच्छा मिश्रा (25) परेशान हैं। इनके शरीर पर लाल दाने निकल आए हैं और जलन होने के साथ बुखार आ रहा है। राम मोहन ने बताया कि आशा बहू को जानकारी दी थी लेकिन अभी तक सीएचसी से कोई टीम परीक्षण व दवा देने के लिए नहीं आई है। सीएचसी अधीक्षक पहला डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि जानकारी उन्हें नहीं है। अब जल्द ही गांव में टीम भेजी जाएगी।