{"_id":"5d505a838ebc3e6d1525b9c0","slug":"fever-in-19-villages-sitapur-news-lko4759689103","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 गांव में बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 गांव में बुखार का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद/रामगढ़। गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। प्रभावित गांवों की संख्या 10 से बढ़कर 19 हो गई है। 300 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित है। रविवार को तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। अब यह बुखार मिश्रिख विकासखंड के लालपुर गांव तक पहुंच गया है।
गोंदलामऊ विकासखंड में पिछले एक माह से संक्रमण फैला हुआ है। इसकी चपेट में आकर एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बुखार से परेशान हैं। बुखार का प्रकोप नए गांवों तक पहुंच रहा है। रविवार को अशरफपुर, सिद्दीकपुर व नगवा जयराम इसकी चपेट में आ गए है।
मिश्रिख विकासखंड का लालपुर गांव में संक्रमण की गिरफ्त में पहुंच गया है। भउवापुर में 38 मरीज बुखार से पीड़ित है। रविवार को यहां कोई टीम भी नहीं पहुंची है। सैदापुर में शनिवार को एक बालक की बुखार के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसकी मां भी बुखार से तड़प रही है। रविवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो यहां पर 60 मरीज मिले। इनमें तीन के मलेरिया की पुष्टि हुई है।
दूषित पानी बीमारी की वजह
सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर का कहना है कि जिन गांवों में बुखार फैल रहा है, वहां के इंडिया मार्का हैंडपंप पीला पानी दे रहे है। इसमें बदबू आ रही है। लोग इस पानी को पीकर बीमार हो रहे है। बरियारपुर के 10 नलों में बदबूदार पानी आ रहा है।
बीडीओ को लिखा पत्र : एसडीएम
एसडीएम राजीव पांडेय का कहना है कि गांवों में गंदगी फैली हुई है। नलों से दूषित पानी आ रहा है। इसको लेकर बीडीओ को पत्र लिखा जा चुका है। गांवों में साफ-सफाई कराने व नल रिबोर कराने की हिदायत दी गई है। एसडीएम के निर्देश के बावजूद जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है।