फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fed up with power cuts in the scorching heat, consumers surrounded the power substation and created a ruckus

Sitapur News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से आजिज उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली उपकेंद्र, हंगामा

Sat, 23 May 2026 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fed up with power cuts in the scorching heat, consumers surrounded the power substation and created a ruckus
सरवा पावर हाउस पर नारेबाजी करते किसान संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
सीतापुर। भीषण गर्मी के कारण अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और लगातार कटौती से परेशान लोगों ने शनिवार को कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। गोंदलामऊ के सरवा उपकेंद्र का घेराव कर अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

शहर में भी लगातार बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने पुराना सीतापुर और भवानीपुर उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। सरवा उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि क्षेत्र में समय पर बिजली नहीं मिल रही है। रात भर रोस्टिंग के नाम पर बिजली गुल रहती है, जिससे खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बताया कि गन्ने की फसल सिंचाई मांग रही है, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से फसलें सूखने लगी हैं। दिन में भी हर 15-20 मिनट पर बिजली काट दी जाती है। जो बिजली आती भी है, उसमें कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे ट्यूबवेल और सिंचाई उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की समस्या और आश्वासन
किसान नेता उमेश पांडेय ने कहा कि अघोषित कटौती मुसीबत बन गई है। किसान सिद्धार्थ सिंह और किसान दिलीप मिश्रा ने बताया कि हर साल गर्मियों में सरवा उपकेंद्र के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। एसडीओ शैलेंद्र कुमार वर्मा ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने भी जताई नाराजगी
पुराने सीतापुर में भी शुक्रवार देर रात बिजली कटौती से उपभोक्ता नाराज हो गए थे। उन्होंने पुराना सीतापुर और भवानीपुर उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल टीम भेजकर बिजली आपूर्ति चालू करवाई, जिसके बाद उपभोक्ता शांत हुए। बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बिसवां नगर व ग्रामीण इलाके में हो रही अघोषित कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की, ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

10 दिन से बिजली न मिलने पर महिलाओं ने घेरा उपकेंद्र
पिसावां। विकास खंड के नेवदिया गांव की महिलाओं ने बिजली समस्या को लेकर उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि 13 मई को आई आंधी में बिजली के खंभे टूटे और ट्रांसफार्मर गिरा। खंभे लग गए, पर ट्रांसफार्मर नहीं लगा, जिससे गांव में 10 दिन से अंधेरा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर न होने से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हैं। एसआई दिवाकर मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया। अवर अभियंता बबलू यादव ने जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं लौट गईं। जेई ने बताया कि आंधी से कई गांवों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed