फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fault disrupts power supply in 20 localities

Sitapur News: फॉल्ट से 20 मोहल्लों में ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fault disrupts power supply in 20 localities
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र में आई फॉल्ट से इससे जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों में मंगलवार को चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण फॉल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने में भी बिजली निगम के कर्मचारियों का काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

11केवी तरीनपुर फीडर में आई फॉल्ट के कारण ऊंचा टीला, हेमपुरवा, नारायण नगर, कांशीराम कॉलोनी, मोदीनगर, मुलायम नगर सहित 20 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वैकल्पिक तौर पर इसे एनवीपी फीडर से जोड़ा गया। इस फीडर में भी कुछ देर बाद ओवर लोड हो जाने से फॉल्ट आ गया। इससे विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, कांशीराम कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में भी सुबह नौ बजे बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

काफी देर तक बिजली सप्लाई शुरू न होने पर उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत अफसरों से की। बताया गया कि रूक-रूककर हो रही बारिश से तकनीकी टीम को पेट्रोलिंग करने के साथ फॉल्ट को ढूंढ कर ठीक करने में परेशानी आ रही है। दोपहर करीब एक बजे फॉल्ट दुरुस्त कर इलाके की बिजली आपूर्ति को बहाल कर सुचारू किया जा सका। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि फॉल्ट की वजह से दिक्कत आई थी। अब इसे दुरूस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed