फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father scorched to death in saving son stuck by current

करंट से चिपके बेटे को बचाने में पिता की झुलसकर मौत

Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Father scorched to death in saving son stuck by current
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में करंट में चिपके बेटे को बचाने गए पिता की झुलसकर मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामकोट इलाके के रामनगर गांव निवासी शैलेंद्र (15) मंगलवार की देर शाम घर में ही कुछ काम कर रहा था।
विज्ञापन

इस बीच बिजली का करंट लगने से वह चिपक गया। चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए पिता फुलरे (55) दौड़कर मौके पर पहुंचे। बेटे को बचाने के प्रयास में वह भी चिपक गए। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने करंट में चिपके पिता-पुत्र को छुड़ाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। गंभीर हालत में दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही फुलरे की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed