{"_id":"60e9e8088ebc3ec84762b879","slug":"father-dies-son-injured-due-to-dumper-collision-sitapur-news-lko586361452","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा (सीतापुर)। नैमिषारण्य से दर्शन कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग की बाइक को शनिवार को एक डंफर ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि पिता की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैराबाद थाना क्षेत्र के असरखपुर के निवासी श्रीप्रकाश दीक्षित( 70) अपने पुत्र कमल किशोर दीक्षित के साथ बाइक से शनिवार को नैमिषारण्य दर्शन करने गया था। दर्शन पूजन के बाद पिता-पुत्र बाइक से सवार होकर घर वापस लौट रहे थे, इस दौरान मछरेहटा इलाके में टोडरपुर नहर पुलिया के पास डंफर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए इन्हें मछरेहटा सीएचसी ले जाया गया। इस बीच रास्ते में ही घायल पिता श्रीप्रकाश ने दम तोड़ दिया। पुत्र का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर डंफर व चालक की तलाश की जा रही है।