फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fate of 3474 condidates imprisoned in ballot boxes

3474 की किस्मत मतपेटियों में कैद

Fri, 09 Oct 2015 11:08 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

इस चुनाव में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर है। कई मंत्रियों के बेटे-बेटियां व रिश्तेदार इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब एक नवंबर को वोटों के गिनती होगी।

विज्ञापन


प्रथम चरण में ब्लॉक सिधौली, कसमंडा, मछरेहटा, गोंदलामऊ और मिश्रिख में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं थीं। इस दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और मतदान कार्य सुस्त रफ्तार से कराए जाने की शिकायतें भी सामने आईं, जिससे कई जगहों पर मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव ड्यूटी में लगे अफसरों व चुनाव कर्मियों ने खामियों का निदान कर मतदान सुचारु करा दिया। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 21 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 497 पदों के लिए 428 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। ब्लॉक कसमंडा के मोहनापुर पोलिंग बूथ पर सुबह 7:35 बजे मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि करुछ मतदाता लाइन कम होने के इंतजार में पेड़ो के नीचे आराम करते दिखे। नवागांव पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बेहड़ा-बैकुंठपुर बूथ पर धूप में लाइन लगाए मतदाता सुस्त मतदान से नाराज दिखे।

वोट डालने आए बबलू ने बताया कि चुनाव कर्मी बेहद धीमी गति से काम कर रहे हैं। बाहर छांव का इंतजाम न होने से मतदाताओं को काफी देर तक धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। छुटपुट शिकायतों के बीच नौ बजे तक यहां दस फीसदी मतदान हो गया।


धूप की तपिश में इजाफा होने से दोपहर में मतदान की रफ्तार में कमी आई। धीमी गति से चलने वाले मतदान में धूप कम होते ही फिर से रफ्तार पकड़ ली। शाम पांच बजते ही लाइन में खड़े मतदाताओं को वोट डालने की घोषणा कर पोलिंग बूथों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed