फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fastag still not in 30 percent of vehicles

30 फीसदी वाहनों में अब भी फास्टैग नहीं

Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fastag still not in 30 percent of vehicles
खैराबाद में स्थित टोल प्लाजा पर लाइन में खड़े वाहन। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अब तक 30 फीसदी वाहनों में फास्टैग नहीं लग सका है। ऐसे में एक जनवरी से टोल प्लाजा के पूरी तरह से कैशलेस होने पर संशय है। इसे लेकर टोल प्रबंधन की कवायद जारी है। सारी तैयारियां कर ली गई हैं। अब तक जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा है, टोल से गुजरने पर उनके चालकों को असुविधाओं का हवाला देकर फास्टैग लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फास्टैग नहीं होने पर एक जनवरी से हाईवे पर सफर करना दो से तीन गुना तक महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैशलेस करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए एक जनवरी 2021 से टोल प्लाजा पर नगद लेनदेन खत्म करते हुए चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। जिले के खैराबाद टोल प्लाजा में अप-डाउन की 12 लेन हैं। रोजाना यहां से लगभग 10 हजार वाहन निकलते हैं। इनमें सात हजार वाहनों में फास्टैग लगा है।
विज्ञापन

तीन हजार वाहन नगद टैक्स देकर निकल रहे हैं। टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलेस तभी हो सकता है, जब इन तीस फीसदी वाहनों में भी फास्टैग लग जाए। महज दो दिन शेष हैं। टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैशलेस करने के लिए टोल प्रबंधन वाहन मालिकों व चालकों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। टोल पर लगातार एक जनवरी से फास्टैग अनिवार्य होने के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पर्चे बंटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरने वाले हर वाहन चालक को फास्टैग लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक जनवरी से कैशलेन संचालित नहीं होगी। ऐसी दशा में बिना फास्टैग वाले वाहन को फास्टैग वाली लेन में निकालने पर दोगुने से तीन गुना तक अधिक टैक्स देना पड़ेगा। समय व ईंधन भी अधिक खर्च होगा। इन असुविधाओं से बचने के लिए फास्टैग लगवाना ही विकल्प है।
ऐसे समझें जुर्माने का गणित
टोल से गुजरने पर चार पहिया वाहन (कार, जीप आदि) को एक तरफ से 45 रुपये टैक्स देना पड़ता है। वापसी की पर्ची कटाने पर 65 रुपये अदा करने होते हैं। अब अगर आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो एक जनवरी से 45 का डबल यानी 90 रुपये एक तरफ से देने पड़ेंगे। वापसी पर फिर से 90 रुपये देने होंगे। यानी एक बार निकलने पर दोगुना और वापसी पर तीन गुना अधिक टैक्स वसूला जाएगा। यही फार्मूला हर तरह के वाहन पर लागू होगा।
एंबुलेंस व वीआईपी के लिए इमरजेंसी रहेगी सुरक्षित
टोल प्लाजा पर कुल 12 लेन (अप-डाउन) में से 10 फास्टैग और दो इमरजेंसी लेन रहेंगी। एक जनवरी से इमरजेंसी लेन (अप-डाउन) को एंबुलेंस व वीआईपी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा ताकि टोल पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
यहां से खरीद सकते हैं फास्टैग
टोल प्लाजा के अलावा फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। बैंक से भी फास्टैग खरीदा जा सकता है। बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें। फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी और वाहन का रजिस्ट्रेशन दिखाना होगा। फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक जनवरी से टोल प्लाजा पर कैशलेन का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी टोल पर घोषणा व पंपलेट वितरण कर दी जा रही है। वाहनों पर फास्टैग लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। एक जनवरी से बिना फास्टैग वाले वाहन निर्धारित से दोगुना शुल्क देकर ही निकल सकेंगे। असुविधा से बचने के लिए वाहन मालिकों व चालकों को जागरूकता दिखाते हुए फास्टैग लगवाना बेहतर विकल्प है।
- अंकेश श्रीवास्तव, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed