{"_id":"b676d624a5c004316edcb4ed474c5933","slug":"fast-unto-death-to-remove-encroachments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से कब्जा हटाने को आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से कब्जा हटाने को आमरण अनशन
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर तहसील के पायकनगर मजरा मल्लापुर निवासिनी प्रेमा का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। आरोपी दबंग है। आए दिन धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने पुलिस को कब्जा हटाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपर जिलाधिकारी का यह फरमान बेमानी साबित हुआ। पुलिस ने अभी तक जमीन से कब्जा नहीं हटवाया है। इससे दिक्कते उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसको लेकर उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। फिर भी न्याय पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने मांग की जमीन से कब्जा हटवाया जाए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए वरना आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
