फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   farmers became happy with rain

बारिश से किसान खुश

Mon, 29 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 29 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खेतों में लबालब पानी भरने के साथ किसान धान की रोपाई व उसके लिए खेत तैयार करने में लग गए। इसके साथ ही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। पारा लुढ़ककर 30 डिग्री पर आ पहुंचा।
विज्ञापन


शाम तक बारिश होने के चलते दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी हुई। धान की नर्सरी तैयार करने के लिए किसान कई हफ्ते से बरसात का इंतजार कर रहे थे। उनकी मुराद सोमवार को दिन भर हुई बारिश ने पूरी कर दी।
विज्ञापन


पर्याप्त बरसात होने से किसानों ने धान की नर्सरी लगाने का काम तेज कर दिया है। जिले में मौसम का मिजाज रविवार देर शाम बदला। आसमान में बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर बाद तक हुई। इसके चलते पारा तीन डिग्री नीचे खिसक गया। भीषण गर्मी व उमस से लोगों को सुकून मिला। सुबह बारिश से उन लोगों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्हें काम पर निकलना था।


किसानों का कहना है कि बारिश का पानी खेतों में सोना की तरह गिरा है। धान की नर्सरी लगाने वाले किसानों के लिए बारिश से काफी फायदा हुआ।

बरसात दोपहर रुकी लेकिन बदली छाई रहने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed