{"_id":"63e82a4dc588cc6ba80d66a4","slug":"farmer-shot-in-enmity-sitapur-news-c-13-1-84423-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: रंजिश में किसान को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: रंजिश में किसान को मारी गोली
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को खेत देखने गए किसान को रंजिश के चलते गोली मार दी गई। गोली किसान के कंधे में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर काफी पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकजोशी निवासी शमसुद्दीन (21) अपने खेत में फसल की निगरानी करने के लिए जा रहा था। आरोप है कि गांव के इरफान, आसिब खान, सीबू, इजरा, इसराइल ने उसे रोक लिया। रंजिश को लेकर वह अभद्र भाषा प्रयोग करने लगे। जब इसका विरोध शमसुद्दीन ने किया तो इरफान ने असलहे से फायर कर दिया। गोली शमसुद्दीन के कंधे पर गली।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौकेे पर पहुंचे लोगों ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से उसे जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
इससे पहले पीड़ित पक्ष पर आरोपियों ने केस दर्ज कराया था। घायल के चचेरे भाई अजमेरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल घायल की हालत सामान्य है।