{"_id":"5fe0e33d8ebc3e41d23b90eb","slug":"farmer-s-death-due-to-cold-sitapur-news-lko5560714160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गए किसान की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गए किसान की ठंड से मौत
विज्ञापन
रामगढ़ (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई। परिजन ठंड से मौत की बात कह रहे हैं। तहसील प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अगर ठंड से युवक की मौत हुई है तो परिवारीजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
थाना क्षेत्र संदना के अलीनगर निवासी बलिराम (45) पुत्र कढ़ले रविवार की रात गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेत गए थे। भाई श्रीराम तथा राम कुमार का कहना है कि आवारा पशुओं से गेहूं की रखवाली के लिए वह खेत में ही लेट गए। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं आए तो परिजन खेत की तरफ गए। वहां पर उनकी हालत गंभीर थी। बलिराम ठंड से कांप रहे थे। राम कुमार का कहना है कि उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच उनकी सांसें थम गई।
एसडीएम मिश्रिख गिरीश झा का कहना है यदि मृतक के नाम जमीन है और ठंड से मौत हुई होगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सरकारी नियमानुसार पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए रात्रि में किसानों से घर में रहने की अपील की है।