फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer disappointed due to lack of communication with CM

सीएम से संवाद न होने पर किसान मायूस

Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer disappointed due to lack of communication with CM
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील लहरपुर के ग्राम गूरेपारा के किसानों से रविवार को सीएम का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम तय था। इसके लिए बकायदा तैयारियां की गई। निर्धारित समय से पहले ही सांसद, विधायक सहित किसानों ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्थान ग्रहण किया। तकरीबन सवा घंटे तक मौजूद रहे किसानों को सीएम ने 35 मिनट संबोधित किया, लेकिन किसी भी किसान से सीधे संवाद नहीं किया। इससे किसानों की सीएम से बात करने हसरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को लहरपुर तहसील के ग्राम गूरेपारा में सीएम से वर्चुअल संवाद की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो वह काफी खुश नजर आए। वह सीएम से सीधे बात करने के लिए काफी उत्सुक थे। कार्यक्रम की शुरुआत के लिए चार बजे का समय तय था। इससे पहले ही लगभग सौ महिला, पुरुषों ने गांव में बनाए गए पंडाल में स्थान ग्रहण कर लिया। सीएम ने निर्धारित समय पर संबोधन शुरू किया। उन्होंने मोदी सरकार की सात साल की उपलब्धियों को बताया। जनता के हित में किए गए कामों का बखान किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए किए गए उपायों से इस पर नियंत्रण रहने की तारीफ की। महामारी पर कंट्रेाल करने के लिए सरकार की तैयारियों सहित निगरान समितियों को सक्रिय रहने के लिए कहा। तकरीबन 35 मिनट तक सीएम ने संबोधित किया। ग्रामीण करीब सवा घंटे तक इंतजार करते रहे कि उनसे भी संवाद किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनकी सीएम से बात करने की हसरत अधूरी ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कोरोना महामारी से बचाव की दी जानकारी
तहसील क्षेत्र के गूरेपारा गांव में कार्यक्रम भाजपा विधायक सुनील वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। सीएम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी पर ध्यान देते हुए सभी को जागरूक किया। निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि गांव-गांव जाकर मास्क, सेनिटाइजर का वितरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता की किटों का वितरण, गरीबों व मजदूरों को राशन उपलब्ध कराया जाए।

सीएम ने थर्मल स्कैनर और ऑक्सीजन के माध्यम से गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ-साथ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूक किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि गिरजेस वर्मा, उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य, सीएचसी अधीक्षक डॉ.आनंद मित्रा, खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, एडीओ पंचायत सतेन्द्र सिंह, भाजपा नेता अवनीश मिश्रा, परमेश्वर भार्गव, अखिलेश दीक्षित सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed