{"_id":"6ab422d8c7df2d1c2005dd68","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164524-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत
Thu, 24 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। नेशनल हाईवे पर बीआरसी के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से तालगांव के गोडरिया निवासी रामगोपाल (46) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की तेज आवाज सुनकर बीआरसी में मौजूद शिक्षक मौके पर पहुंचे तो रामगोपाल सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे। शिक्षकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पास में मिले आधारकार्ड से रामगोपाल की पहचान हुई।
पुलिस के अनुसार रामगोपाल गन्ना किसान थे। वह अपने गन्ने की फसल के लिए होने वाले सर्वे की जानकारी लेने के लिए कमलापुर आए थे। पैदल वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि कमलापुर पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)