फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Family furious over child's death

बच्चे की मौत पर भड़के परिजन

Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Family furious over child's death
सीतापुर। जिला अस्पताल में एक आठ माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमएस ने उनको समझाकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

मछरेहटा विकासखंड के परसदा निवासी लाल बाबू अपने बेटे पवन कुमार (8 माह) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। लाल बाबू का कहना है कि बच्चों को डायरिया की शिकायत थी। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती करा दिया था। बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी। कई बार चिकित्सकों से रेफर करने की गुहार लगाई लेकिन चिकित्सक ने नहीं सुनी। परिजनों का आरोप है कि एक इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद परिजन भड़क गए। वह अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था कि अगर समय से इलाज मिल जाता तो यह घटना न होती। प्रभारी सीएमएस डॉ. डीके गंगवार का कहना है कि बच्चे को डायरिया थी। उसको ग्लूकोज लगाकर बराबर इलाज दिया जा रहा था। ऑक्सीजन की अस्पताल में कोई कमी नहीं है। पाइपलाइन के जरिए सप्लाई हो रही है। बच्चे की स्वाभाविक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed