फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eyes turned to stone waiting for water

Sitapur News: जल के इंतजार में पथरा गईं आंखें

Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eyes turned to stone waiting for water
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। गोंदलामऊ ब्लाॅक की ग्राम पंचायत अमटामऊ में 5.84 करोड़ की लागत वाली जल जीवन योजना पांच साल से अधर में है। हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों को अधूरी पाइपलाइन की सौगात मिली है। साथ ही पाइप डालने के लिए रास्तों को दिए गए जख्म ग्रामीणों को दर्द दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अमटामऊ के मजरा छावन, ऊचौली, ऊचौली पुरवा, मेहंदिया में 5.84 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत करीब पांच वर्ष पहले कार्य शुरू किया गया था। कार्यदायी संस्था एलएनटी द्वारा योजना के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। पाइप डालने के लिए गांव के रास्तों की खोदाई की गई। इसके बाद रास्तों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई। ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन भी नहीं दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत शुरू हुए कार्य को पांच वर्ष होने को हैं, फिर भी ग्रामीणों के घरों तक स्वच्छ जल नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन


योजना के लाभ के इंतजार में सात हजार की आबादी
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की करीब सात हजार की आबादी को इस योजना के तहत मिलने वाले शुद्ध पेयजल का इंतजार है। ग्राम पंचायत के पांच गांवों के ग्रामीणों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है लेकिन अब तक किसी भी गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खुदी पड़ी सड़कें, खुले हैं पाइपों के जोड़
ग्रामीणों के मुताबिक जहां पाइप डाली गई है, उनमें से अधिकतर स्थानों पर पाइपों के जोड़ खुले हैंं। गांव की सड़कों की ठीक प्रकार से मरम्मत नहीं कराई गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी से अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। राजेंद्र कुमार, अशोक, राजन, शिव प्रकाश, अमित, अनिल कुमार, सुनील, बिशाल, शिवा, बिपिन आदि ग्रामीणों ने जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।


अधर में लटकी परियोजनाओं को हर हाल में पूरा करेंगे
जिन ग्राम पंचायतों में कार्य रुका है, वहां जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। समस्या का समाधान कराया जाएगा।

- संतोष कुमार, सहायक अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed