फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   eye donation

गिरधारी लाल की आंखों से दो के जीवन में होगा उजियारा

Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
eye donation
सीतापुर। शहर के व्यापारी गिरधारी लाल अग्रवाल (75) का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। आंख अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने उनके आवास पर जाकर ऑपरेशन से दोनों कार्निया नेत्र बैंक में सुरक्षित रखवाई। ऐसे में अब दो जरूरतमंदों को कार्निया प्रत्यारोपित कर उनके जीवन को रोशन कर दिया।
विज्ञापन

शहर के विजय लक्ष्मी नगर निवासी गिरधारी लाल अग्रवाल (75) का गुरुवार दोपहर निधन हो गया था। उनके पुत्र अशोक अग्रवाल व दीपक अग्रवाल ने सक्षम को सूचित कर नेत्रदान करवाने को कहा। अध्यक्ष संदीप भरतिया ने आंख अस्पताल जाकर डॉक्टरों की टीम का गठन करवाया। टीम ने उनके निवास जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित कर ली।
विज्ञापन

संस्था के जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि समाज सेवा सिर्फ धन सामग्री वितरित करके ही नहीं की जा सकती, बल्कि नेत्रदान करके भी की जा सकती है। नेत्रदान करने से आपकी दी गई आंखों से दो जरूरतमन्द दुनिया देख सकते हैं। सक्षम संस्था ने सीतापुर में नेत्रदान कराने के लिए एक मुहिम चला रखी है, जिसके परिणाम लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने परिवार के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गिरधारी लाल की आंखें अमर हो गई है, जो दो लोगों को दुनिया देखने का अवसर प्रदान करेगी। इस मौके पर लालता गोयल, हनुमान अग्रवाल, विनोदी लाल, विनय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद जिंदल, हरीओम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed