फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Every worker is with Ankit's family

Sitapur News: हर कार्यकर्ता अंकित के परिवार के साथ

Wed, 29 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Every worker is with Ankit's family
इमलिया सुल्तानपुर। आरएसएस कार्यकर्ता की श्रद्धांजलि सभा में बुधवार को प्रभारी मंत्री पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढ़स बधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विकासखंड ऐलिया के निवासी अंकित सिंह की दो अक्तूबर को संघ के 100वें स्थापना दिवस के मौके पर इमलिया सुल्तानपुर में आयोजित पथ संचलन के दौरान ड्रम बजाते हुए अचानक गिरने से मौत हो गई थी। पैतृक गांव सेरूकहा में श्रद्धांजलि सभा और शुद्धि हवन का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने परिजनों से मुलाकात करते हुए कहा कि अंकित संघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना से न केवल परिवार बल्कि संघ को भी काफी क्षति पहुंची है। संघ परिवार का एक-एक कार्यकर्ता परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। इस मौके पर आरएसएस के सीतापुर के विभाग प्रचारक अभिषेक, प्रभात अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed