फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Every day make mdm

रोज बनेगा खाना, नपेंगे शिक्षक-बीईओ

Wed, 06 Apr 2016 11:05 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Every day make mdm
स्‍कूल में बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राशन या कन्वर्जन कास्ट का संकट बताकर मध्याह्न भोजन न बनवाना अब बीईओ व शिक्षकों को महंगा पड़ेगा। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली (आईआरवीएस) में अगर एमडीएम न बनने की सूचना मिलती है तो अगले दिन वहां पर हर हाल में एमडीएम बनवाया जाएगा।

विज्ञापन

 

अगर दूसरे दिन भी नहीं बना तो बीईओ पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर डीएम ने निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का कहना है कि मध्याह्न भोजन में करोड़ों रुपये हर माह खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद तमाम स्कूलों में एमडीएम न बनने की शिकायतें आती रहती हैं।

विज्ञापन

 

जबकि जिले में राशन व कन्वर्जन कास्ट पर्याप्त उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमडीएम की समीक्षा प्रणाली आईआरवीएस में अगर किसी विद्यालय में एमडीएम न बनने की सूचना आ रही है तो वहां पर अगले दिन हर हाल में एमडीएम बनवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत मिलने पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारी वहां के कारणों का पता लगाएंगे। व्यवस्थाओं को उसी दिन दुरुस्त कर भोजन बनवाएंगे। अगर यह पुनरावृत्ति दूसरे दिन भी हुई तो शिक्षक व बीईओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा विद्यालय में उपभोग की सूचना हर माह की तीन तारीख को भेजी जाएगी। बीएसए संजीव सिंह ने बताया कि निर्देशों का पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed