फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Enter details through mobile in self census, campaign started

Sitapur News: स्वगणना में मोबाइल से दर्ज करें विवरण, शुरू हुआ अभियान

Thu, 07 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 07 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Enter details through mobile in self census, campaign started
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को जनगणना प्रक्रिया के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर सेल्फ सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण कराई।
विज्ञापन

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर सभी विभागों और ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना से जोड़ने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी स्वयं गणना कर आम जनता से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि सुचारू जनगणना हेतु जनपद में 8,523 प्रगणक, 144 फील्ड ट्रेनर्स, 1,435 सुपरवाइजर और चार मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोग इस स्वगणना का हिस्सा बनें। इसी कड़ी में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ''''गुरु'''' के आवास पर एसडीएम सदर जनार्दन ने स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई। इसके अतिरिक्त मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव के आवास पर तहसीलदार अतुल सेन ने विवरण दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव ने तहसील सभागार में कानूनगो व लेखपालों के साथ बैठक कर मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर से पंजीकरण के उपरांत हिंदी व अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। फॉर्म सबमिट होने पर मोबाइल पर एक फॉर्म कंप्लीट का संदेश प्रदर्शित होगा, जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मी को दिखाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने राजस्व कर्मियों को गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें मकान के प्रकार, बिजली, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्यों की संख्या और टीवी-मोबाइल जैसे कुल 33 बिंदुओं पर सटीक जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि सही गणना से ही भविष्य के लिए सही योजनाएं निर्मित होंगी।

अभियान के अंतर्गत महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, सिधौली विधायक मनीष रावत, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य और बिसवां विधायक निर्मल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने आवास व कार्यालयों पर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर नागरिकों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed