फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   encroachment

अतिक्रमण से कराह रहा शहर

Wed, 22 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
encroachment
सीतापुर। शहर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। रोजाना एक जैसे ही हालात रहते हैं। ऐसा नहीं है कि इनके खिलाफ अभियान नहीं चलता है। कई बार अभियान चलाकर व्यापारियों को हिदायत दी गई। फिर भी व्यापारी सुधरने को तैयार नहीं हैं। इसके कारण शहर जाम की समस्या से जूझता रहता है।
विज्ञापन

शहर का लालबाग मार्ग, आंख अस्पताल मार्ग, जिला अस्पताल मार्ग, लालबाग बाजार के अंदर सहित कई प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की जद में आ चुके है। यह सड़कें हर समय व्यस्त रहती है। आवागमन अधिक होने से व्यापारिक गतिविधियां भी यहां पर अधिक है। व्यापारी सुबह ही अपनी दुकान का सामान रखकर पूरा दिन सड़क पर ही व्यापार करते है। इसकी वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन

यह जाम शहरवासियों के लिए नासूर बन गया है। इन मार्गों पर आवागमन बहुत धीमे गति से चलता रहता है। इसके कारण जो सफर दस मिनट का होता है, वह जाम की वजह से बीस से तीस मिनट में पूरा होता है। वाहन निकलते समय तो और भी दिक्कतें आती है। नगर पालिका ने कई बार अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया। लेकिन यह अभियान कुछ ही दिन में बोल गया। व्यापारी तुरंत तो अतिक्रमण हटा लेते है। उसके बाद प्रशासनिक अमला जाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालबाग से आंख अस्पताल सबसे व्यस्त रहता है। इस मार्ग से ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी आलाधिकारी हर समय निकलते रहते है। शहर का प्रमुख मार्ग होने से भीड़भाड़ अधिक रहती है। इससे यहां पर जाम की समस्या अधिकतर समय बनी रहती है। कारण यह है सड़क के किनारे के दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करके सामान रख देते है। इससे सड़क पर अतिक्रमण होने से जाम लगती है। कई बार व्यापारियों का अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। फिर भी व्यापारी बाज नहीं आ रहे है।

लालबाग बाजार के अंदर पड़ाव मार्केट पूरी तरह अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। इस मार्ग के दुकानदार अपना कपड़ा व्यवसाय सड़क पर ही करते है। वह दुकान का सामान सुबह ही सड़क पर लगा देते है। फिर दिनभर सामान यही पर रखा रहता है। इससे सड़क पर वाहन लेकर निकलना बहुत ही मुश्किल होता है। इससे जाम लगती है। लोहा मंडी में सड़क काफी चौड़ी बनी हुई है। यह नजारा सुबह के समय दिखाई देता है। लेकिन 10 बजते ही पूरी सड़क संकरी नजर आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed