{"_id":"67782d3de1169d4d4901b6a2","slug":"encroachment-on-drains-removed-with-jcb-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124703-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जेसीबी से हटाया गया नालियों पर किया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जेसीबी से हटाया गया नालियों पर किया गया अतिक्रमण
Sat, 04 Jan 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद नगर के सरावगी टोला में नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई नगरपालिका ने एक शिकायत के आधार पर की।
मोहल्ला पांडेय हाता निवासी श्याम नारायण त्रिपाठी ने आईजीआरएस के माध्यम से नगर पालिका पोर्टल पर 21 दिसंबर को की शिकायत में बताया था कि मोहल्ले में कुछ लोगों ने नालियों पर जीना व जालियां बनवा ली हैं। इस वह से नाली की सफाई नहीं हो पाती है। सिल्ट नाली में रहने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है।
शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र दुबे के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने मोहल्ला सरावगी टोला रोड पर मार्केट के पास सड़क के दोनों तरफ नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। इस मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक रामनरेश, अरविंद दुबे, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।