फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity in Tarinpur area went out for eight hours

Sitapur News: आठ घंटे गुल रही तरीनपुर इलाके की बिजली

Mon, 22 Jul 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity in Tarinpur area went out for eight hours
सीतापुर। शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े विजयलक्ष्मी नगर इलाके में रविवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार की छुट्टी होने के कारण लोगों का मजा किरकिरा हो गया। भीषण गर्मी में सभी बेहाल हुए। दोपहर में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

सिटी उपकेंद्र से जुड़े विजयलक्ष्मी नगर, सीताराम मंदिर व घूरामऊ बंगला आदि मोहल्लों में सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई। एक दिन पहले इसकी सूचना होने से लोगों ने सुबह ही अपने कामकाज निपटा लिए लेकिन गर्मी में इनवर्टर तीन से चार घंटे में ठप हो गए।
विज्ञापन

दोपहर में जब तेज धूप थी तो लोग राहत पाने के लिए इधर-उधर टहलते रहे। वह बार-बार अफसरों को फोन करके कटौती की जानकारी लेते रहे। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि बीएसएनएल ऑफिस के पास जर्जर तार बदलने के कारण शटडाउन लिया गया था। इसी वजह से लंबी कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार ट्रिपिंग करती रही परेशान
शहर से सटे भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में रविवार को ट्रिपिंग बार-बार परेशान करती रही। दिन में करीब आठ से 10 बार ट्रिपिंग हुई। करीब 20 मिनट तो कभी आधा घंटे बाद बिजली आई। बार-बार कटौती होने से लोगों को इलेक्ट्राॅनिक उपकरण फुंकने का डर सताता रहा। अफसरों ने बताया कि लाइन में दिक्कत के चलते ट्रिपिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed