{"_id":"586d33ce4f1c1b943a159c04","slug":"election-pole-in-19-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणभेरी बजी, जिले में 19 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणभेरी बजी, जिले में 19 को मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन
विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही कड़ाके की ठंड में सियासी माहौल गर्म हो गया है। सीतापुर में तीसरे चरण में 19 फरवरी को मतदान होगा। 11 मार्च को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। सीतापुर जनपद में नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें महोली, सीतापुर सदर, हरगांव, लहरपुर, सेवता, बिसवां, महमूदाबाद, सिधौली एवं मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
17वीं असेंबली का गठन होना है। इसके लिए रणबांकुरों को चुनावी अखाड़े में जाकर जनादेश हासिल करना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग स्तर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार सीतापुर में तीसरे चरण यानी 19 फरवरी को रविवार के दिन वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए 24 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। दो फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि चार फरवरी को नाम वापसी होगी और इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 11 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन