{"_id":"638ce7f2f6df1112a538ec3c","slug":"elderly-man-dies-of-dengue-sitapur-news-lko6602905187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डेंगू से पीड़ित बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डेंगू से पीड़ित बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खैराबाद। क्षेत्र के असोढर गांव में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू से प्रधान के पिता की रविवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ राहत मिलने पर उन्हें लखनऊ से घर लाए थे। अचानक उनकी मौत हो गई। 35 दिन के अंदर गांव में यह 16वीं मौत है।
गांव के प्रधान शबीक खान के पिता शकील खां (60) को एक सप्ताह पहले डेंगू हो गया था। उन्हें सीएचसी में दिखाया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था। बीती रात उनकी मौत हो गई।
प्रधान शबीक खान ने बताया कि पिता डेंगू से संक्रमित थे।
उनकी प्लेटलेट्स महज 30 हजार थी। लखनऊ में इलाज के बाद घर ले आये थे। रात में उनकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि सीएचसी भी आए थे। उनकी सांस फूल रही थी। उन्हें रेफर किया गया था। उनकी डेंगू से मौत हुई या नहीं इसका पता करते हैं।