फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight killed in road accidents

सड़क हादसों में आठ की मौत

Sat, 19 Mar 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight killed in road accidents
लहरपुर सीएचसी से मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रेफर करते हुए। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। होली के पर्व पर मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। अलग-अलग क्षेत्रों में घटनाएं हुईं। इस दौरान कुछ जख्मी भी हुए।
विज्ञापन

महोली संवाद के अनुसार शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी इबरान (20) पुत्र रईस, जिब्राइल (20) पुत्र शफीक व मोनू (18) पुत्र जयराम एक ही बाइक पर सवार होकर महोली से बड़ागांव की तरफ आ रहे थे। इलाके के हरदासपुर पेट्रोल पंप के निकट दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर क्षेत्र के कलवारी निवासी पुनीत (18) पुत्र रामचन्द्र, उसका साथी गुल्हरिया निवासी अनिल (25) पुत्र आशाराम सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार इबरान व पुनीत की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

आननफानन में राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रिख कोतवाली इलाके के ग्राम चंद्रावल निवासी कौशलेन्द्र (25) पुत्र भारत बाइक से जा रहा था। हरदोई मार्ग पर धर्मापुर के पास उसकी बाइक कस्बा के स्टेशन रोड निवासी अनूप (20) पुत्र मंगल की बाइक से टकरा गई। कौशलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आननफानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अनूप ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लहरपुर संवाददाता के अनुसार हरगांव थाना इलाके में दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। लहरपुर के नेवादा निवासी आकिल (35) पुत्र सब्दर शुक्रवार को बाइक से हरगांव की तरफ से आ रहा था। लहरपुर से आ रहे ग्राम मातन पुरवा निवासी रामकुमार (26) पुत्र प्रकाश की बाइक से आकिल की टक्कर हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आकिल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य युवक की भी लखनऊ में ही मौत हो गई। जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है।
एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह बोल नहीं पा रहे हैं। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिधौली संवाद के अनुसार कोतवाली इलाके में एक साइन बोर्ड से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना संदना के गोड़ा निवासी पवन (20) पुत्र विश्वनाथ अपने साथी अंकित व मोहित के साथ सिधौली से अपने गांव जा रहा था। सिधौली मिश्रिख मार्ग पर बाड़ी मोड़ के निकट अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक साइन बोर्ड से जा टकराई।
बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा उनको सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रैक्टर की टक्कर से खीरी निवासी युवक की मौत
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में खीरी निवासी बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया है। थाना धौरहरा जिला खीरी निवासी सुनील (26) पुत्र रामखेलावन अपने दो अन्य मित्रों के साथ ईंट भट्टे पर जा रहे थे। बिसवां इलाके के ग्राम मोचकला के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। मौके पर ही सुनील ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कार ने मासूम को रौंदा, परिजनों ने किया हंगामा
कमलापुर। थाना इलाके में एक कार ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। शुक्रवार रात हादसा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को मार्ग जाम कर हंगामा किया। जिसके बाद मौक पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने परिजनों को शांत कराया है। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर मजरा बेहडाबैकुंठ निवासी राखी (4) पुत्री राकेश दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी सड़क पर काफी तेज गति से आ रही एक कार ने राखी को रौंद दिया। परिजन बच्ची को कसमंडा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। शनिवार को परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब आधा घंटा के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिधौली ने मामले को शांत कराया। सीओ यादुवेंदु यादव ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed