फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight hours of electricity in the city

शहर में आठ घंटे गुल रही बिजली

Sat, 28 Dec 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eight hours of electricity in the city
सीतापुर। शहर के भवानीपुर फीडर की आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का रोजगार ठप रहा। करीब सुबह 11 बजे फॉल्ट दुरुस्त होने पर सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

शहर के भवानीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही थी। शनिवार को सुबह चार बजे एकाएक विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। करीब दो घंटे तक आपूर्ति नहीं आई तो लोगो ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया फॉल्ट आ गई। फॉल्ट को तलाशा जा रहा है। इससे लोग बेचैन हो गए। पावर कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलिंग की तो पता चला कि पीएसी की तरफ लाइन में फॉल्ट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल्ट से खूबपुर, विकासनगर, श्रीनगर, पुराना सीतापुर, विश्राम नगर, चुंगी चौकी, लोनियनपुरवा सहित 25 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने इस फॉल्ट को तलाशा। उसके बाद सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे शहर की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed