Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eid's happiness spread, people hugged each other and wished each other

Sitapur News: ईद की बिखरी खुशियां, एक-दूसरे के गले मिलकर दी मुबारकबाद

Tue, 01 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eid's happiness spread, people hugged each other and wished each other
सांसद राकेश राठौर ईद की बधाई देने पहुंचे।
सीतापुर। जिले में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। ईदगाहोें व मस्जिदों में परंपरागत ढंग से नमाज अदा की गई। मुल्क की सलामती की दुआ कर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के घरों में जाकर लोगों ने ईद की खुशियां बांटीं और पकवानों का लुत्फ उठाया। खुशनुमा माहौल में दिन भर ईद मिलने का क्रम चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और एसपी चक्रेश मिश्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

शहर की ईदगाह में मौलाना शौकत कासमी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेकी व भलाई के काम करते हुए दीन के रास्ते पर चलें। यहां कांग्रेस सांसद राकेश राठौर, सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। बंगले वाली मस्जिद में पेश इमाम मौलाना इश्तियाक ने ईद की नमाज अदा कराई। लहरपुर में ठठेरी टोला स्थित ईदगाह में मुफ्ती अब्दुल रहमान ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ भ्रमण शील रहे। ईदगाह पर पालिकाध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन

सपा विधायक अनिल वर्मा ने घर-घर जाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। सपा एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व अध्यक्ष हसीन खान के आवास पर ईद मिलने वालों की भीड़ नजर आई। सिधौली के बाड़ी स्थित हुसैनपुर ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजीम रजा के साथ लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर ईदगाह में मेले का भी आयोजन किया गया। गड़िया हसनपुर, अहमदपुर-जट, रामपुरवा, रमदाना आदि गांवों में भी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद की ईदगाह में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, ईओ शैलेंद्र दुबे, इंस्पेक्टर अनिल सिंह चौहान, समाजसेवी राजू अंसारी आदि मौजूद रहे। खैराबाद में ईदगाह पर पेश इमाम डाॅ. मुफ्ती इलियास कासमी ने नमाज पढ़ाई। अकीदतमंदों ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ मांगी। जहांगीराबाद की ईदगाह में इमाम हाफिज तजकीर ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद एक-दूसरे के घरों में जाकर लोगों ने बधाई दी। मछरेहटा के ऐतिहासिक ईदगाह में हजारों रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की। सकरन क्षेत्र के गडौसा, उमराकलां, सकरन, अदवारी, नकैला, कोंशर, महाराजनगर, गजनीपुर, मडोर आदि ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गई। ईद की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

.....
सपा के पूर्व विधायक की गैरहाजिरी की रही चर्चा
शहर की ईदगाह पर हर साल ईद की बधाई देने सदर से सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल पहुंचते थे। इस बार राधेश्याम ईदगाह नहीं पहुंचे। अपने बेटे सचिन को भी नहीं भेजा। ईद पर पहली बार पूर्व विधायक का गैरहाजिर रहना चर्चा का विषय बना रहा।

.....
ड्रोन से रखी गई नजर
सीतापुर। जिले में स्थित ईदगाहों पर पुलिस का पहरा देखने को मिला। सुबह के समय डीएम अभिषेक आनंद, एसपी चक्रेश मिश्र संयुक्त रूप से भ्रमण के लिए निकले। उन्होंने सुरक्षा, शांति व्यवस्था के तहत शहर कोतवाली और खैराबाद स्थित ईदगाहों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed