फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Efforts to create Naimisharanya Dham Mandal by combining three districts

Sitapur News: तीन जिलों को मिलाकर नैमिषारण्य धाम मंडल बनाने की कवायद

Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Efforts to create Naimisharanya Dham Mandal by combining three districts
सीतापुर। पौराणिक नगरी नैमिषारण्य धाम को कमिश्नरी की तर्ज पर विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने इस आशय का प्रस्ताव नियम 115 के तहत सदन में रखा है। इसमें उन्होंने देवीपाटन और चित्रकूट मंडल की तर्ज पर नैमिषारण्य धाम मंडल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार नैमिषारण्य धाम मंडल का मुख्यालय सीतापुर होगा। इसके तहत लखनऊ मंडल से सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर जनपद को अलग कर एक नया मंडल बनाया जाएगा। उन्होंने इस प्रस्ताव पर एक विस्तृत समीक्षा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी मांग का एक पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने बताया कि लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल है। लखनऊ मंडल में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी को मिलाकर छह जिले आते हैं। लखनऊ कमिश्नरी के तीन जिलों सीतापुर, लखीमपुर और हरदोई को मिलाकर नैमिषारण्य धाम मंडल बनाने की अत्यधिक आवश्यकता है। साथ ही इसका मुख्यालय या प्रशासनिक केंद्र सीतापुर को बनाना नितांत आवश्यक है। ताकि सीतापुर को भौगोलिक, राजनैतिक और प्रशासनिक रूप से संतुलित कमिश्नरी के रूप में विकसित किया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिष मंडल के प्रस्ताव में 19 तहसीलें, 53 ब्लॉक : नैमिषारण्य धाम मंडल के प्रस्ताव में तीन जिले, 19 तहसीलें, 25 विधानसभा, 53 ब्लॉक और 4058 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल 19 हजार 412 वर्ग किलोमीटर होगा। मंडल बनने के बाद यह क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा मंडल होगा।
वहीं, शेष लखनऊ मंडल में रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ जनपद रह जाएंगे। वहीं, इन तीन जिलों के साथ 18 तहसीलें, 21 विधानसभा, 42 ब्लॉक और 2599 ग्राम पंचायतें रह जाएंगी। इसका क्षेत्रफल 11 हजार 129 वर्ग किलोमीटर होगा।

वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर नये मंडल के गठन से प्रशासनिक बोझ भी कम होगा। अभी वर्तमान लखनऊ मंडल में 6 जिले, 37 तहसीलें, 46 विधानसभा, 95 ब्लॉक, 6657 ग्राम पंचायतें हैं। वर्तमान में इसका कुल क्षेत्रफल 30 हजार 541 वर्ग किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed