{"_id":"671d3ed9204846cb390e5124","slug":"dumper-going-to-bahraich-lost-control-and-overturned-two-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121103-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बहराइच जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बहराइच जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायल
Sun, 27 Oct 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
खंती में पलटा डंपर।
सीतापुर। मछरेहटा में शनिवार सुबह ग्वालियर से चलकर बहराइच जा रहा एक डंपर मछरेहटा-खैराबाद मार्ग पर पलट गया। गनीमत रही कि डंपर सड़क किनारे खंती में पलटा, वरना राहगीर चपेट में आकर घायल हो सकते थे। हालांकि इस हादसे में डंपर चालक व खलासी घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने दोनों का इलाज कराया।
ग्वालियर के बिलोला कस्बा निवासी रामबाबू ग्वालियर से गिट्टी लदा डंपर लेकर बहराइच के सिसइया जा रहे थे। मछरेहटा में शनिवार सुबह करीब 4 बजे खैराबाद मार्ग पर गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। इसी दौरान रामबाबू व उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
रामबाबू ने बताया कि डंपर लेकर वह गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने गलत दिशा में अपना कंटेनर मोड़ दिया। उससे बचने के लिए डंपर को मोड़ा तो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। डंपर मालिक को इसकी सूचना दे दी है। गनीमत रही कि सुबह के समय ट्रैफिक नहीं था। वहीं, डंपर खंती में पलटा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।