{"_id":"6000847a8ebc3e2e3e49cd2d","slug":"drunken-turban-slaps-soldier-sitapur-news-lko5598825139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पगड़ी वाले ने सिपाही को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पगड़ी वाले ने सिपाही को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रोडवेज बस स्टैंड पर नशे में धुत एक पगड़ी वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां भी उसने हंगामा किया। सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने सिपाही को भी थप्पड़ जड़ दिया। किसी तरह काबू कर पुलिस कर्मी मेडिकल के बाद उसे कोतवाली ले गए। वहां परिवार के लोगों के पहुंचने पर उसे छोड़ दिया गया। सिपाही को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है।
रोडवेज बस स्टैंड पर हरी पगड़ी बांधे एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मी उसे पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए। जब उसका हंगामा वहां भी नहीं थमा तो उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में भी शराबी हंगामा करता रहा। इस दौरान सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने सिपाही पर ही थप्पड़ जड़ दिया।
दोनों में हाथापाई हुई, जिसके बाद किसी तरह काबू कर उसका मेडिकल कराया गया और उसे कोतवाली ले जाया गया। उसके बारे में जानकारी जुटा कर पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। हंगामा करने वाला युवक शाहजहांपुर के बंडा इलाके के दिलनपुर का निवासी जगतार सिंह है। जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग भी आ गए थे। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्रिहोत्री ने बताया कि जगतार सिंह के परिवार के लोग आए गए थे। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया था।