{"_id":"68ebef163656349a06030b9a","slug":"drone-didis-lamps-will-spread-light-sitapur-news-c-102-1-slko1052-142196-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ड्रोन दीदी के दीये फैलाएंगे उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ड्रोन दीदी के दीये फैलाएंगे उजियारा
Sun, 12 Oct 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मेले में स्टॉल लगाए ड्रोन दीदी।
सीतापुर। जिले की ड्रोन दीदी सुनीता से पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के 110 वें संस्करण में बात की थी। वही ड्रोन दीदी देसी गाय के गोबर से दीये, धूपबत्ती और गमला आदि बना रही हैं। इनकी ओर से बनाए गए गोबर के दीयो से दिवाली में लोगों के घरों में प्रकाश होगा। उत्पादों का स्टॉल उनकी ओर से शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में लगाया गया है। यह मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।
बिसवां की सुनीता वर्मा मछरेहटा ब्लॉक के गोडा गांव की रहने वाली हैं। वह स्नातक हैं। सुनीता के दो बच्चे हैं, जो कक्षा 6 व कक्षा 4 में पढ़ते हैं। पति संतोष वर्मा बेरोजगार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने एवं भूमिहीन होने के कारण ढाई बीघा किराये की जमीन लेकर खेती करते हैं। सुनीता स्वयं सहायता समूह भी चलाती हैं।
वर्ष 2018 में कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में ग्रामीण महिला तकनीकी पार्क के तहत 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। फलस्वरूप प्रेरित होकर कृषि के विभिन्न आयामों में समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कराकर विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे हर्बल गुलाल, गोबर के बने दिये, धूपबत्ती, गमले, कृषि अवशेषों से चारकोल ब्रैकेट निर्माण, मोमबत्ती अगरबत्ती जैसे उत्पाद तैयार कर विभिन्न माध्यमों से बिक्री कर समूह की महिलाओं को भी प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
सुनीता का वर्ष 2023 में कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से एवं इफको के सहयोग से ड्रोन पायलट में चयन हुआ। इसके बाद इफको कार्डेट यूनिट फूलपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर किसानों के खेतों में ड्रोन स्प्रे का कार्य कर रही हैं। तकरीबन 35 एकड़ किसानों के खेतों में ड्रोन द्वारा सफलतापूर्वक स्प्रे भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह देसी गाय के गोबर के उत्पाद तैयार कर बिक्री कर रही हैं। नौ अक्तूबर से शुरू हुए स्वदेशी मेले में इन उत्पादों का स्टॉल लगाया है, जो यहां आने वाले लोगों के आकर्षण को केंद्र है।