फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Door-to-door garbage collection will be done in seven wards

सात वार्डों में होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

Fri, 10 Sep 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection will be done in seven wards
सीतापुर। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था फिर से शुरू होगी। पहले चरण में इसे शहर के सात वार्डों में लागू किया जाएगा। उसके बाद इसका दायरा बढ़ाते हुए पूरे शहर में अमल में लाया जाएगा। इससे लोगों को अपने घरों का कूड़ा निस्तारित कराने में सहूलियत होगी। इसके बदले एक न्यूनतम शुल्क नगरपालिका को देना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीतापुर नगरपालिका में 30 वार्ड हैं जिनमें करीब दो लाख की आबादी निवास करती है। प्रत्येक वार्ड में सफाई के लिए दो-दो कर्मचारी नियुक्ति किए गए हैं। अभी तक लोग घरों का कूड़ा-करकट मोहल्ले में रखे डस्टबिन में डालते थे। अगर कहीं पर डस्टबिन नहीं था तो लोग खुले में ही कूड़ा डाल देते थे। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी फैली रहती थी।
विज्ञापन

वहीं कूड़ा निस्तारित कराने में समस्या भी आ रही थी। इसे देखते हुए नगरपालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था शुरू की थी लेकिन वह अधिक दिन तक नहीं टिक सकी थी। महज तीन माह में ही योजना दम तोड़ गई थी। इससे लोग बहुत परेशान थे। जब योजना शुरू थी तो सुबह-सुबह सफाई कर्मचारी घर पर आकर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के बंद होने के पीछे कार्यदायी संस्था को भुगतान न किया जाना बताया जा रहा था। अब इस संस्था को भुगतान कर दिया गया है। इससे यह योजना करीब चार माह बाद फिर से शहर में शुरू होने जा रही है। पहले शहर के सात वार्डों में इस योजना को लागू किया जाएगा।
उसके बाद पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक यह योजना पूरे शहर में लागू हो जाए। इससे लोगों को कूड़ा निस्तारित करने में काफी सहूलियत होगी। इसका फायदा शहर की करीब दो लाख आबादी को मिलेगा।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पहले सात वार्डों में शुरू की जा रही है। इनमें सिविल लाइन, विजय लक्ष्मी नगर, बट्सगंज, पंचवटी उत्तरी वार्ड, पंचवटी मूल वार्ड, इस्माइलपुर वार्ड व तरीनपुर वार्ड शामिल हैं। 30 सितंबर तक पूरे शहर में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
सफाई इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह का कहना है इसके लिए शुल्क तय कर दिया गया है। औसतन प्रत्येक घर को प्रतिमाह 50 रुपये देने होंगे। इसके बदले रोजाना सफाई कर्मचारी आपके दरवाजे पर आकर कूड़ा-करकट लेकर जाएंगे। उसके बाद वे डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डाल देंगे। फिर इस कूड़े को एमआरएफ सेंटर के माध्यम से निस्तारित कर दिया जाएगा।

नगरपालिका के ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था का कुछ भुगतान लटका हुआ था। इसी वजह से कुछ दिक्कत आई थी। अब नए सिरे से कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था शुरू की जा रही है। जल्द ही इसे सभी वार्डों में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed