{"_id":"6749eea467012b588a0cc24c","slug":"domestic-help-girl-dies-under-suspicious-circumstances-investigation-started-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122765-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घरेलू काम करने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घरेलू काम करने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू
Fri, 29 Nov 2024 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के टिकठा गांव निवासी एक युवक करीब डेढ़ माह पूर्व बाराबंकी की एक युवती को घरेलू कामकाज के लिए अपने घर लाया। युवती का शव 25 नवंबर फंदे से लटकता मिला। युवक शव को बाराबंकी स्थित युवती के घर ले गया। मृतका की मां ने पुलिस को सूचना दी और मुकदमा दर्ज करवाया। बाराबंकी के रामनगर थाने में केस दर्ज हुआ। केस विवेचना के लिए रामपुर मथुरा थाने स्थानांतरित किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
बाराबंकी के थाना रामनगर की शाहपुर गांव निवासी रामा देवी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसकी पुत्री वंदना (20) को रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टिकठा गांव निवासी सुशील त्रिपाठी घर का कामकाज करने के उद्देश्य से ले गया। सुशील ने प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया था। रामा देवी ने बताया कि वंदना ने फोन कर प्रताड़ित किए जाने व काम के रुपये न दिए जाने की शिकायत की थी।
बीते 25 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में सुशील के घर के एक कमरे में वंदना का शव पंखे के हुक में फंदे से लटकता मिला। मां ने बताया कि आरोपी मेरी पुत्री के शव को घर पर छोड़कर चले गए। इंस्पेक्टर कृष्ण नंदन तिवारी ने बताया कि मृतका एक किन्नर थी। उसका परिवार बहुत गरीब है।
विज्ञापन
पिता का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। घर में मां और एक भाई हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां रामा देवी ने उसे रामपुर मथुरा काम करने के लिए भेजा था। रामनगर कोतवाली से विवेचना स्थानांतरित होकर आई है। सब इंस्पेक्टर उमाकांत सविता को विवेचना सौंपी गई है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।