{"_id":"69235c50aee37d1e94055c18","slug":"dm-unhappy-with-ongoing-development-work-at-ajjepur-lake-sitapur-news-c-102-1-stp1003-144786-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अज्जेपुर झील में चल रहे विकास कार्याें से डीएम नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अज्जेपुर झील में चल रहे विकास कार्याें से डीएम नाखुश
Mon, 24 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
झील का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी।
सेवता (सीतापुर)। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने रविवार को अज्जेपुर झील (अजयपुर झील) में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए डीएम ने कहा कि विभाग द्वारा मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। निर्धारित समय सीमा सितंबर 2025 तक कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनवरी 2026 तक सभी कार्य पूरे नहीं हुए तो अक्तूबर 2025 से प्रत्येक माह दो प्रतिशत की दर से भुगतान में कटौती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) सत्येंद्र त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेशनाथ त्रिवेदी, अवनीश शुक्ला, अवर अभियंता रूबी वर्मा और ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अजयपुर झील का निरीक्षण पूरा करने के बाद जिलाधिकारी चहलारी पुल पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लेने के बाद वापस सीतापुर के लिए रवाना हो गए।