{"_id":"58654ef64f1c1b8840eee41d","slug":"dm-stopped-the-salary-of-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि व बीडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि व बीडीओ का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह डीपीआरओ, बीडीओ व दो शिक्षकों पर गाज गिरी है। गुरुवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने जनमिलन से गायब रहने पर डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। जबकि बिना अवकाश के डीएम के जनता दर्शन में आने पर दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
मालूम हो कि डीपीआरओ तुलसी राम विश्वकर्मा आए दिन जनमिलन से गायब रहते हैं। इससे जनता को भटकना पड़ता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षिका रेखा गौतम व विकास शुक्ला गुरुवार को अपनी परेशानी लेकर जनमिलन में आए थे। मगर इन्होंने इसके लिए अवकाश नहीं लिया था। इस पर डीएम ने बीएसए कोे दोनों का स्पष्टीकरण तलब कर वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, सीडीओ रविंद्र कुमार ने मनरेगा के मस्टररोल कार्यस्थल पर रखने के मामले में लापरवाही बरतने पर पिसावां बीडीओ रचना गुप्ता का वेतन रोका है।