फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM sir...the roundabout was removed from the middle of the field.

Sitapur News: डीएम साहब...खेत के बीच से निकाल दिया चकमार्ग

Sun, 22 Feb 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM sir...the roundabout was removed from the middle of the field.
समस्याएं सुनते डीएम-एसपी व महोली विधायक।
महोली। डीएम साहब...राजस्व कर्मियों ने गलत पैमाइश कर खेत से चकमार्ग निकाल दिया है। कैमहरा रघुवरदयाल गांव निवासी बुजुर्ग कृपाशंकर बाजपेयी ने डीएम से अपनी पीड़ा बया की। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए। डीएम ने शिकायती पत्र पढ़कर लेखपाल को दिया। साथ ही नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर पैमाइश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम महोली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। महोली तहसील में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान विधायक शशांक त्रिवेदी व विभिन्न विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में आईं 83 शिकायतों में से सात का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन


आश्रम की जमीन पर दबंग ने बोई गन्ने की फसल
महोली में आयोजित समाधान दिवस में पिसावां के बरखेरवा गांव स्थित कालियानाथ बाबा व ब्रह्मदेव उदासी आश्रम के सेवक श्रीश्री 108 राम महेश दास ने जिलाधिकारी को शिकायती दिया। बताया कि गांव के दबंग अपने रिश्तेदार की शह पर आश्रम की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित के अनुसार बीते दिनों वह तीर्थ यात्रा पर गए थे। इसी दौरान दबंगों ने आश्रम व आश्रम से सटी सरकारी जमीन पर गन्ने की बोआई कर दी। डीएम ने तहसीलदार को शिकायत के निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड कानूनगो का छलका दर्द, चकमार्ग कब्जामुक्त कराने की मांग
लहरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में टकेली गांव निवासी पूर्व राजस्व निरीक्षक सहज राम वर्मा ने बताया कि गाटा संख्या 460 चकमार्ग में दर्ज है। इस पर गांव के लोगों ने पेड़ लगाकर कब्जा कर लिया गया है। कई बार प्रार्थना पत्र देने से विपक्षी नाराज हो गए। अब विपक्षी उन्हें फंसाने के लिए फर्जी शिकायती पत्र देते हैं। सहज राम वर्मा ने चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की है।

आदेश के बावजूद नहीं कर रहे मेड़बंदी
लहरपुर के मोमना बाद निवासी कल्लू उर्फ अजय कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी भूमि गाटा 1503 विशुनूपुर की मेड़बंदी का आदेश उप जिलाधिकारी द्वारा जुलाई 2019 को किया गया था, लेकिन आदेश के बाद भी अभी तक मेड़बंदी नहीं कराई गई है। उन्होंने मेड़बंदी कराने की मांग की।


यादव जी की लव स्टोरी फिल्म बैन करने की मांग
सिधौली तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी राजस्व व वित्त नीतीश कुमार ने जनसुनवाई की। इसमें अधिवक्ता सीके यादव ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को बैन किया जाए। इस ज्ञापन में फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर कार्रवाई की भी मांग की गई। इस दौरान आशीष यादव, जयकरन यादव, कुन्हालाल, अजय यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, खेरवा निवासी ऋषिनाथ ने गाटा संख्या 54 चकमार्ग को कब्जामुक्त करने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान उनके सामने 94 प्रार्थनापत्र आए। इसमें से 12 का मौके पर समाधान किया गया। शेष को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए भेजा गया। इस दौरान एसडीएम राखी वर्मा व सीओ कपूर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed