फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District Panchayat President: Ganjar close to hat-trick

जिला पंचायत अध्यक्ष : हैट्रिक के करीब गांजर

Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President: Ganjar close to hat-trick
सीतापुर। गांजर जिला पंचायत अध्यक्षी पर हैट्रिक लगाने से महज एक कदम दूर है। अगर भाजपा की उम्मीदवार श्रद्धा सागर चुनाव जीती तो गांजर की हैट्रिक पूरी हो जाएगी। पिछले दो बार से गांजर क्षेत्र के ही नुमाइंदों ने जिला पंचायत अध्यक्षी की है।
विज्ञापन

राजनीति में सीतापुर के गांजरी क्षेत्र का खास दबदबा है। शैक्षिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े इस क्षेत्र ने मुख्तार अनीस, राजेश वर्मा, कैसरजहां, झीन बाबू, नरेंद्र वर्मा सरीखे राजनीतिक दिग्गज दिए हैं। जिले के सर्वोच्च सदन यानी जिला पंचायत पर भी गांजर की मजबूत पकड़ है। पिछले दो कार्यकाल में इस क्षेत्र के नुमाइंदों ने जिला पंचायत की अध्यक्षता की है। निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र यादव रेउसा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य थे।
विज्ञापन

वह जनवरी 2016 से जनवरी 2021 तक जिला पंचायत अध्यक्षी पर काबिज रहे। इससे पहले गांजरी क्षेत्र से ही चुन कर आईं मधू गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने जून 2014 से जनवरी 2016 तक अध्यक्षी की कमान संभाली थी। अबकी सत्ताई दल भाजपा ने भी गांजरी क्षेत्र पर ही विश्वास व्यक्त किया है। इस क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 से जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा सागर को मैदान में उतारा है। अगर वह मैदान फतह कर लेती हैं तो जिला पंचायत अध्यक्षी पर गांजर की हैट्रिक बनाने का इतिहास अपने नाम कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2000 में भी दिखाया था गांजर ने दम
पिछले दो बार से लगातार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गांजर पर ही टिकी रही है। वर्ष 2000 में भी गांजर दम दिखा चुका है। इस वर्ष गांजरी क्षेत्र के महेंद्र सिंह वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। वर्मा को क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्षी के चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वह सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के भाई हैं।
श्रद्धा और अनीता में सीधी टक्कर
जिला पंचायत अध्यक्षी का चुनाव तीन जुलाई को होना है। ऐसे में राजनीतिक पारा शबाब पर पहुंच गया है। अभी चार उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदे हैं। अनीता राजवंशी ने दो सेट, श्रद्धा सागर ने तीन सेट, प्रीती सिंह व चंद्रप्रभा ने एक-एक सेट में पर्चा खरीदा है। इसमें सपा ने अनीता और भाजपा ने श्रद्धा को उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में राजनीतिक जानकार सपा की अनीता और भाजपा की श्रद्धा में कांटे की टक्कर होने की संभावना जता रहे हैं।

26 को नामांकन और तीन को वोटिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तीन जुलाई को होगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। 26 जून को उम्मीदवार नामांकन करेंगे। 29 जून को नामांकन वापसी है। नामांकन पत्र डीएम कोर्ट में जमा होंगे। मतदान कलेक्ट्रेट सभागार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed