फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District level science exhibition on September 30

Sitapur News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 30 सितंबर को

Fri, 18 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
District level science exhibition on September 30
सीतापुर। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए 30 सितंबर को समग्र शिक्षा माध्यमिक 2025-26 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अविष्कारशीलता, अन्वेषण व नवाचार विकसित करने का है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष प्रस्तावित विज्ञान प्रदर्शनियों की तिथि व माहवार कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत 15 सितंबर को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। 30 सितंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में स्कूलों को गाइडलाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन


मंडल व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की भी तिथियां घोषित :

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन के बाद 15 अक्तूबर को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। इसमें सफल प्रतिभागी नवंबर में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगे। बताया कि इस प्रदर्शनी में दो संवर्ग जूनियर (कक्षा 9 व 10) और सीनियर (कक्षा 11व 12) होंगे। इस बार विज्ञान प्रदर्शनी के 6 मुख्य विषय व उपविषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें पर्यावरण संबंधी मुद्दे-जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता-संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा (हरित ऊर्जा या जैव ऊर्जा) हाइड्रोकार्बन ऊर्जा का विकल्प, सूचना संचार व परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित-भौतिक विज्ञान और खेल को शामिल किया गया है। स्थिर व क्रियाकारी दोनों प्रकार के मॉडल बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed