{"_id":"571d0a444f1c1b44658b4cec","slug":"development-work-will-be-5-44-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.44 अरब से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.44 अरब से होंगे विकास कार्य
Amarujala Bureau
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
काम आधा-अधूरा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के शहरी और गंवई इलाके में चहुमुखी विकास होगा। यहां सड़कें तो बनेंगी, साथ ही ड्रेेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। गांवों का विद्युतीकरण होगा। पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी। शिक्षा व्यवस्था को गांवों में नए स्कूल भी बनेंगे।
विज्ञापन
इन्हीं सब सहूलियतों के लिए विकास विभाग ने चालू बजट साल में 5 अरब 44 करोड़ 31 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का खाका खींचा है। सोमवार को परिवहन राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री मानपाल सिंह विकास कार्यों के मसौदे पर गुफ्तगू कर उस पर मुहर भी लगाएंगे।
विज्ञापन
पिछले बजट साल यानी वर्ष 2016-17 में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य परियोजनाओं के लिए 5 अरब 44 करोड़ 31 लाख का बजट प्रावधान किया है। जबकि गत साल में दो अरब 40 करोड़ 3 लाख रुपये का बजट रखा गया था। ऐसे में इस बार के बजट में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री, जिला प्रभारी मंत्री मानपाल सिंह जिला योजना समिति की बैठक में विकास कार्यों के मसलों पर चर्चा करेंगे और विकास विभाग द्वारा तैयार 5.44 अरब के विकास मसौदे पर मुहर भी लगाएंगे। बैठक में कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी व समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के अलावा सांसद व विधायक भी उपस्थित रहेंगे।