फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dense fog slowed down the speed of vehicles, sunlight remained ineffective

Sitapur News: घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, धूप रही बेअसर

Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dense fog slowed down the speed of vehicles, sunlight remained ineffective
सीतापुर। मौसम का मिजाज बुधवार को तल्ख रहा। सड़कें कोहरे की चादर में लिपटीं रहीं। कोहरा इस कदर रहा कि 50 मीटर की दूरी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कम रही। इक्का-दुक्का वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरा छटने पर सूरज निकला पर सर्द हवा के चलते धूप बेअसर रही। न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। कोहरे में दृश्यता घटने से वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरा छटने पर सूरज ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। पांच किमी. प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा के कारण धूप बेहद कमजोर रही।
विज्ञापन

सर्दी के तीखे तेवरों ने दिन भर लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। बृहस्पतिवार को भी कोहरे का प्रकोप रहने के असार हैं। कोहरा छटने पर धूप खिलने के बाद भी तेज सर्द हवाएं परेशान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed