फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dengue treatment is not adequate in the district

जिले में डेंगू के इलाज के पुख्ता इंतजाम नहीं

Sat, 10 Jun 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Jun 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Dengue treatment is not adequate in the district
- फोटो : Getty Images

कुछ दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। जलभराव से मच्छर बढ़ेंगे। इन्हीं मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग की हालत ये है कि यहां पर आज भी डेंगू से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन


खासकर जब बात ब्लड से प्लेटलेट्स निकालने की और उसे मरीज को चढ़ाने की हो। तो जिला अस्पताल असहाय नजर आता है। डेंगू के इलाज के मामले में जिला आज भी लखनऊ पर निर्भर है।
विज्ञापन


बीते वर्ष जिले में डेंगू ने बड़े स्तर पर पांव पसारा था। जिला अस्पताल तो डेंगू के इलाज में असहाय नजर आ रहा था। जबकि प्राइवेट चिकित्सक भी मरीजों को लखनऊ रेफर कर रहे थे। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तो बना दिया गया था, लेकिन जांच से लेकर पर्याप्त इलाज की व्यवस्था यहां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष के सरकारी आंकड़ों को देखें तो 2016 में डेंगू से 187 लोग बीमार हुए थे। जबकि 3 की मौत हो गई थी। जबकि सच्चाई इससे जुदा है। अब तक 4 मरीज सामने आ चुके हैं। एक की जान भी चली गई है, जिससे एक बार फिर डेंगू के मरीज मिलने के आसार बढ़ गए हैं।


अस्पताल प्रशासन इलाज के दावे तो कर रहा है, लेकिन अभी तक जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तक बनाया नहीं जा सका है। सच्चाई यह है कि यहां पर जांच तो हो जाएगी, लेकिन जब प्लेटलेट्स चढ़ाने का नंबर आएगा, तो अस्पताल प्रशासन हाथ खड़े कर देगा। यहां पर ब्लड से प्लेटले्टस निकालने वाली ब्लड सेपरेटर मशीन ही मौजूद नहीं है। नतीजा डेंगू के इलाज के लिए अब भी लोगों को लखनऊ पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed