{"_id":"ebc33758909906f943283147e6289f37","slug":"demonstration-against-found-torso-of-animal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित पशु के धड़ मिले, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित पशु के धड़ मिले, प्रदर्शन
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर सरवा गांव के निकट सोमवार सुबह वध प्रतिबंधित सात पशुओं के कटे धड़ मिलने की सूचना पर काफी लोग एकत्र हो गए। बजरंग दल से जुड़े लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जाम-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बरामद धड़ पोस्टमार्टम के बाद दफना कर दिए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
धड़ मिलने की जानकारी सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण खेत जा रहे थे। धड़ काली पॉलीथिन में लिपटे थे। कुछ ही देर में वहां कई ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।
इसी बीच बजरंग दल से जुड़े लोग भी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर जाम लगा दिया। इस पर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस जाम-प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
एसओ संदीप सिंह का कहना है कि बजरंग दल के महेंद्र पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।