{"_id":"61e073f72c00ba715d0396f8","slug":"dead-body-thrown-in-the-field-after-killing-the-young-man-sitapur-news-lko6133433171","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। गुरुद्वारे से बुधवार देर रात निकले एक युवक का संदिग्ध हालात में खेत में शव मिला। जानकारी पर गुरुवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के गले पर कसाव के निशान मिले हैं। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
थानगांव इलाके की ग्राम पंचायत भदेवा निवासी हरिपाल सिंह (20) पुत्र हरिजेंद्रर सिंह 12 जनवरी की रात अपने परिवार के साथ रेउसा इलाके में स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी के पर्व को लेकर चल रहे अखंड पाठ में शामिल होने गया था। परिजनों के मुताबिक, गुरुद्वारे में आने के बाद किसी का उसके पास फोन आया था। वह फोन पर ही बात करते हुए चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया।
काफी देर तक नहीं आने पर इंतजार करने के बाद चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान गुरुद्वारे से करीब एक किमी. दूर रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर चंदौली निवासी समीउल्ला के खेत में युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चश्मदीदों की माने तो मृतक के गले पर कसाव के निशान पाए गए हैं। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन भी हत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल
शव के पास से उसका मोबाइल मिला है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। नंबर को सर्विलांस सेल पर लगाकर मदद ली जा रही है।