फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of young man found in drain, fear of murder

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in drain, fear of murder
जहांगीराबाद/रेउसा (सीतापुर)। थाना रेउसा इलाके में एक युवक का शव नाले में उतराता मिला है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के रेवान गांव के पास में ककरहिया नाला है। मंगलवार को लोगों ने नाले में एक युवक का शव उतराते देखा। सूचना पाकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को नाले से निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाने की दशा में पुलिस ने कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है, यह रहस्य अभी बरकरार है। चश्मदीदों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है। रेउसा पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed