{"_id":"672e2f761ea06d2ff00e2f22","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121633-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
Fri, 08 Nov 2024 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सिंघापुर गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार को पेड़ से लटकता मिला। युवक बीते एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिंघापुर गांव के मजरा सकरन खुर्द निवासी प्रहलाद (18) बीते दो नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव के पश्चिम में कुछ युवतियां लकड़ियां बीनने गई थीं।
वहां यूकेलिप्टस के पेड़ से शव लटकता देखकर डर गईं। वे भागकर गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।