{"_id":"5feb6ff28ebc3e3eaf215d99","slug":"dead-bodies-of-two-people-including-married-woman-were-found-hanging-sitapur-news-lko5572547146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता समेत दो लोगों के फंदे पर लटके मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता समेत दो लोगों के फंदे पर लटके मिले शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया/तंबौर (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप चालक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। वहीं तंबौर इलाके में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
अटरिया इलाके के खानीपुर गांव निवासी सुभाष गुप्ता (27) पुत्र बाबूलाल पिकअप चलाता था। कल रात वह घर नहीं आया था। मंगलवार की सुबह लोगों ने उसका शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ से संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। वहीं उसकी पिकअप भी खड़ी थी। जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ बृजेश राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा तंबौर इलाके के रजनापुर गांव निवासी रुचि (25) पुत्री विनोद ने घर में कमरे के अंदर फंदे से लटक कर जान गवां दी। जानकारी होने पर क्षेत्र के गोरखापुर गांव से उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने आपसी सहमति से बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी परिवारीजनों ने नहीं दी है।