{"_id":"684b1e33b5871350b1057a2e","slug":"dead-bodies-of-two-cows-were-found-causing-a-stir-sitapur-news-c-102-1-slko1055-134275-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो गोवशों के शव मिले, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो गोवशों के शव मिले, मचा हड़कंप
Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना के तेरवा गांव में बृहस्पतिवार को दो गोवंशों के शव मिलने पर हड़कंप मच गया। महासेन चौराहे से गैथा जाने वाले चकमार्ग पर ये शव देखे गए। यह गोवंश कहां के हैं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर तक शव पड़े रहे।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर गोवंशों के शव का मामला वायरल हुआ तो डीएम अभिषेक आनंद ने इसका संज्ञान लिया। सीडीओ ने बीडीओ को फटकारा तो वह सक्रिय हुए। उन्होंने एक टीम मौके पर भेजी। इसके बाद गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया जा सका। इसके बाद उन्हें दफनाया दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेरवा गांव में स्थायी गोशाला है। इसमें 242 गोवंश हैं। ग्रामीणों के अनुसार वहां पशु कम हैं और लिखा-पढ़ी में अधिक दर्ज हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसकी जांच की जाएगी।