फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead bodies of lovers found hanging from a tree

Sitapur News: पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of lovers found hanging from a tree
सीतापुर। लालकुर्ती क्षेत्र स्थित जंगल में प्रेेमी युगल का शव फंदे से पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था। किशोरी के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों रिश्तेदार थे।शहर कोतवाली इलाके के लालकुर्ती व उबरी के बीच जंगलों में एक पेड़ पर दो शव नारे के सहारे लटकते पाए गए। दोपहर के समय बकरी चराने गए ग्रामीणों ने शवों को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक कुलदीप (20) कोतवाली देहात के टेडवा का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि खुदकुशी करने वाली किशोरी, प्रेेमी कुलदीप के बड़े भाई सुरेंद्र की साली थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसकी जानकारी परिजनों को भी थी।
विज्ञापन

दोनों के विवाह की बात भी चली थी, लेकिन किशोरी के परिजन राजी नहीं थे। दोनों ही लोग शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। जिसके बाद उनके शव लटकते पाए गए। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल बरामद, हाथ पर मिले निशान
कुलदीप मजदूर था। उसका भाई भी मजदूरी करता है। पुलिस को जांच में उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिसका लॉक नहीं खुल रहा था। युवक के हाथ पर निशान पाए गए हैं। निशान ब्लेड के लग रहे है। उसके एक दोस्त ने बताया कि दो दिन पहले युवक ने हाथ की फोटो उसको मोबाइल पर भेजी थी। यह बात दोस्त ने युवक के परिजनों को भी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed