{"_id":"69f4f3234e51592e72040655","slug":"dcm-collides-with-bike-in-manpur-businessman-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-155158-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मानपुर में बाइक से टकराई डीसीएम, व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मानपुर में बाइक से टकराई डीसीएम, व्यापारी की मौत
Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
मानपुर। कस्बे में बिसवां मार्ग पर शुक्रवार शाम डीसीएम बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मिठाई व्यापारी की मौत हो गई। जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खैराबाद के कमालसरांय निवासी श्याम सुंदर गुप्ता (52) अपनी भाभी मीना कुमारी के साथ बाइक से महमूदाबाद में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
बिसवां मार्ग पर तिवारी ट्रेडर्स के पास बिसवां की तरफ से आ रही एक डीसीएम उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सक ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीना को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। श्याम सुंदर खैराबाद कस्बे में मिठाई की दुकान चलाते थे। परिवार में एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।